बंगाल-चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी सुरक्षा बलों की 700 कम्पनियां

SHARE:

बंगाल में मतदान के बाद भी सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा रहेगा। सुरक्षा बलों की 700 कंपनियां फिलहाल तैनात रहेंगी।
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद भी राज्य में सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। चुनाव आयोग की तैनाती योजना के अनुसार, आज पोलिंग खत्म होने के बाद भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 700 कंपनियां राज्य में ही रुकी रहेंगी। ये कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था की ड्यूटी संभालेंगी। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगले आदेश तक ये बल बंगाल में तैनात रहेंगे ताकि चुनावी नतीजों से पहले और बाद में किसी भी तरह की हिंसा या गड़बड़ी को रोका जा सके। यह फैसला राज्य के संवेदनशील माहौल को देखते हुए लिया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment