मंगलवार को डीएम ने कम्पोजिट विद्यालयों का औचक निरीक्षण करते शिक्षा की गुणवत्ता परखी। साथ ही उन्होंने शिक्षको को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मंगलवार को विकास खण्ड बडोखरखुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट बांधापुरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट तिन्दवारा का औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट बांधापुरवा का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता का आंकलन बच्चों से प्रश्न पूंछकर किये। डीएम ने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों का रूझान विद्यालय की ओर बढायें और बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने बच्चों का स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत पंजीकरण कराये जाने के भी निर्देश दिये। डीएम अमित आसेरी ने विद्यालय में आवश्यक साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिये। इसके उपरान्त उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट तिन्दवारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक कक्षाओं में दी जा रही शिक्षा के बारे में अध्यापकों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय में मिड डे मील के वितरण किये जाने एवं मिड डे मील तैयार किये जाने हेतु किचेन का भी निरीक्षण किया। डीएम ने विद्यालय में समुचित पेयजल की व्यवस्था एवं पंखों का संचालन रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।