लखनऊ-एडीजी एलओ के पिता का हुआ आकस्मिक निधन

SHARE:

उत्तर प्रदेश के एडीजी एलओ एवं एसटीएफ के चीफ के पिता का आकस्मिक निधन हो गया। वह बिहार कैडर के रिटायर्ड आईपीएस रहे हैं।
बिहार कैडर के सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी राम यश सिंह का रविवार को 83 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वह 1985 बैच के वरिष्ठ अधिकारी थे और अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ व निष्पक्ष छवि के लिए जाने जाते थे। सेवा काल में उन्होंने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण,जहानाबाद और गोड्डा समेत कई महत्वपूर्ण जिलों की कमान संभाली।साहसिक सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। वह उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश के पिता थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में भी जनसेवा जारी रखी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment