बाँदा-कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई होमगार्ड्स परीक्षा,बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद परीक्षार्थियों का दिया गया प्रवेश

SHARE:

होमगार्ड्स परीक्षा को लेकर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों में भृमण शील रहे। साथ ही परीक्षा का जायजा लेते रहे।
जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन तथा कुशलता से संपन्न करने जा हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों मे पहुंचकर परीक्षाओं का जायजा लेते रहे। डीएम,एसपी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा नगर पालिका बालिका उत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज तथा जनता इंटर कॉलेज खुरहंड परीक्षा केदो का निरीक्षण करते हुए होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम से जाकर परीक्षा को संपन्न कराए जाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट से परीक्षाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए परीक्षाओं की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी किए जाने के कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों में पेयजल व्यवस्था जनरेटर एवं अन्य सुविधाओं तथा परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी आज की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कार्य संतोषजनक पाया। निरीक्षण के दौरान एएसपी शिवराज,सहायक एसपी मेविस टॉक,स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित आदि उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment