आगरा-होटल में बुलवाने के बाद मामा करने लगा ब्लैकमेलिंग,तो महिला ने कर दी हत्या

SHARE:

होटल में बुलवाने के बाद ब्लेकमेल कर रहे रिश्ते के मामा की महिला ने सर्जिकल ब्लेड व हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। महिला का कहना है कि अगर वह हत्या नहीं करती तो वह उसके साथ जोर जबर्दस्ती कर अपने मंसूबो में सफल हो जाता।
उत्तर प्रदेश के आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड की घटना प्रकाश में आई है। होटल के कमरे में रिश्ते के मामा की हत्या करने के बाद आरोपी महिला को कोई अफसोस नहीं था। वह बार-बार एक ही बात कह रही थी कि वह उसे जान से नहीं मारती तो वो उसके साथ गलत हरकत करने में सफल हो जाता। दो महीने पहले भी होटल में बुलाकर गलत हरकत की थी। ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था। पति को फोटो और वीडियो दिखाने की धमकी दे रहा था। एसीपी सैंया डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पूछताछ में महिला पहले कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस को लग रहा था कि हथौड़े से प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस ने गले पर भी कट का निशान देखा। इस पर महिला से सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि रिश्ते का मामा उसे काफी परेशान कर रहा था। बार-बार मिलने के लिए बुलाता था, वो चाहता था कि जैसा चाहे वैसा करती रहे। वह इससे तंग आ गई थी। इसलिए तैयारी करने के बाद आई थी। उसने बैग में सर्जिकल ब्लेड और हथाैड़ा रख लिया था। महिला ने हत्या के बाद छत पर मोबाइल को हथाैड़े से तोड़ दिया था। इस मोबाइल में ही उसके मृतक के साथ बने वीडियो और फोटो होने की आशंका है। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं गला काटने में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड को भी होटल से बाहर की तरफ फेंक दिया था। इसके अलावा कमरे से बीयर की केन और थैला भी बरामद किया गया है। पुलिस ने होटल के कमरे में जांच की। फील्ड यूनिट को कमरे में हथाैड़ा मिल गया। सर्जिकल ब्लेड और पेपर स्प्रे भी मिल गया। उनको कब्जे में लिया गया है। इसके साथ ही महिला और युवक के होटल में आने के फुटेज हैं। महिला के कमरे से बाहर आने के भी फुटेज हैं। इनको कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने होटलकर्मियों से भी पूछताछ की। पता चला कि खिल्लो ने अपने नाम से ही कमरा लिया था। कुछ देर के लिए रुकने की बात कही थी। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि होटल में घंटे के हिसाब से कमरा देने की जानकारी मिली है। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को बुलाया गया। कमरों को चेक किया गया। क्षेत्र में होटलों को चेक किया जाएगा। अनैतिक गतिविधि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई