बाँदा-फांसी लगाने जा रही महिला की पीआरवी कर्मियों ने बचाई जान

SHARE:

पति से हुए विवाद के बाद दरवाजा बंद कर आत्महत्या करने जा रही महिला की पीआरवी कर्मियों ने तत्परता से पहुंचकर उसकी जान बचाई।
बदौसा थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 09:00 बजे थाना बदौसा क्षेत्रांतर्गत एक कॉलर अजय द्वारा PRV 8093 पर सूचना दी गई कि उसकी पत्नी घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी लगाने जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी के कमांडर आरक्षी अमन सिंह व चालक कैलाश चन्द्र बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचे। तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते किसी तरह दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलवाने के बाद महिला के गले से फंदा अलग किया। फंदे को काटकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि महिला का उसके पति से वाद-विवाद हो गया था। जिससे वह दुखी थी। इसी के चलते उसने जान देने का फैसला किया। महिला तथा उसके पति को आपस में प्रेम पूर्वक बातचीत कर मामले का समाधान निकालने की सलाह दी गई। महिला को समझाया गया कि दोबारा आत्महत्या संबंधी विचार मन में न लाएं तथा किसी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस को सूचना दें पुलिस द्वारा हर संभव मदद की जायेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई