बाँदा-कई मानकों पर कमी मिलने पर सुपरवाइजर पर एक्शन,डीएम ने दिए कार्यवाही के निर्देश

SHARE:

बीएचएनडी दिवस की फीडिंग तथा कमासिन में कई मानकों पर कमी पाये जाने पर डीएम ने सुपरवाइजर के विरूद्ध नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने सभी विकास खण्डों में पोषाहार का वितरण समय से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिये कि आंगनबाडी केन्द्रों में भ्रमण करते हुए सुपरवाइजर एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों से आंगनबाडी केन्द्रों को सुचारू रूप से संचालित करायें। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिये कि बीएचएनडी दिवस एवं अन्य अभियान के दौरान चिन्हित किये गये कुपोषित बच्चों को उनके चिकित्सीय इलाज हेतु एनआरसी केन्द्र में भर्ती कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रोथ माॅनीटरिंग में तिन्दवारी में वृद्धि लाने के निर्देश दिये। गृह भ्रमण की समीक्षा करते हुए पोषण टैंकर एप फीडिंग कराये जाने निर्देश दिये। बीएचएनडी दिवस की फीडिंग तथा कमासिन में कई मानकों पर कमी पाये जाने पर सुपरवाइजर के विरूद्ध नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने पोषण पखवाडा में केन्द्रवार प्रगति की फीडिंग करने के निर्देश दिये। डीएम ने आंगनबाडी केन्द्रों में तीन से छः वर्ष तक के बच्चों का कक्षा-1 में शिक्षा ग्रहण प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की जांचे एवं टीकाकरण बीएचएनडी दिवस में किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत पाण्डेय सहित जिला बेसिक शिक्षाधिकारी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई