एक करोड़ लागत परियोजनाओ आयुक्त ने समीक्षा की। जिस पर उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें प्रत्येक दशा में पूर्ण करना सुनिश्चित किये तथा संबंधित अधिकारीगण नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग किये जाने के निर्देश दिए।
आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल, बांदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान अर्जुन सहायक परियोजना में कार्यों में हो रही देरी पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर को स्पष्टीकरण जारी किया। जनपद चित्रकूट में कार्यदायी संस्था उपदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, मानिकपुर द्वारा पाठा क्षेत्र में संचालित पर्यटन विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चित्रकूट में हवाई अड्डे की पट्टी (एयरस्ट्रिप) के निर्माण कार्य को भी तेजी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मरेठा संपर्क मार्ग एवं मंडी समिति द्वारा निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त राजकीय पॉलिटेक्निक, मानिकपुर (चित्रकूट) के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि राजकीय महाविद्यालय राठ, जनपद हमीरपुर में 8.4 करोड़ रुपये की लागत से संचालित परियोजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम द्वारा पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल (2 ब्लॉक, स्टिल्ट + 12) के निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने बांदा कलेक्ट्रेट के अनावासीय भवन निर्माण कार्य को भी तेजी के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें शीघ्र हैंडओवर किया जाए। सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र समय पर प्रेषित किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पूर्व से निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें प्रत्येक दशा में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित अधिकारीगण नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग करें। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद कुमार, संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।