बाँदा-कुल्हाड़ी से काटकर पति ने की पत्नी की हत्या

SHARE:

पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामें के बाद पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव निवासी साहिद पुत्र करीम बक्स ने बताया कि उसकी 48 वर्षीय बहन सरिफिया की शादी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी मोबिन शेख के साथ हुई थी। गुरूवार की सुबह सरिफिया नहा रही थी। तभी गुस्से से तमतमाया मोबिन हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और अकारण गाली गालौज करने लगा। बहन ने मना किया तो मोबिन ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़ तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेसिक टीम ने नमूने एकत्रित किये। साहिद का कहना है कि पति पत्नी के बीच घरेलू बातो को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। मोबिन अक्सर सरिफिया के साथ मारपीट करता रहता था। पुत्र मुम्बई में रहते है। घटना के समय बेटी स्कूल गई थी। पति कोई काम नही करता था। कोतवाली प्रभारी राजेद्र सिंह राजावत ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी केा गिरफ्तार किया जाएगा। बताया कि आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जायेगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई