बाँदा-वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

आरती करवाने के बाद साइकिल से घर लौट रहे अधेड़ को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके वाहन ने एक अन्य बाइक चालक को टक्कर मार कर घायल कर दिया।
पैलानी थाना क्षेत्र के निवाईच गांव निवासी 50वर्षीय गजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र मेंयबर सिंह शनिवार की रात महा कालेश्वर की आरती करवाने के बाद साइकिल से घर आ रहा था। तभी निवाईच और कालेश्वर के बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे वाहन चालक ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गुजर रहे किसानो ने पहचानने के बाद मामले की सूचना घरवालो को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की भतीजी भूमि सिंह ने बताया कि रात को वह कालेेेेेेेेश्वर की आरती करवाने के बाद घर लौट रहा था। तभी रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment