बाँदा-कक्षा संचालित न मिलने पर प्रधानाचार्य पर लटकी कार्यवाही की तलवार,डीएम ने लिया एक्शन

SHARE:

विद्यालयों की बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने की डीएम की छापेमारी मुहिम लगातार जारी है। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर डीएम ने प्रधानाध्यापको के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को जिलाधिकारी जे रीभा ने तिंदवारी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जसईपुर ब्लॉक तिंदवारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 8 में पठन पाठन का कार्य न होने,विद्यालय में साफ सफाई न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश बीएसए को दिए। इसके पश्चात डीएम ने प्राथमिक विद्यालय छापर ब्लॉक तिंदवारी का निरीक्षण किया। विद्यालय में फर्नीचर की उपलब्धता,साफ सफाई आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश एबीएसए को दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापिका एवं अन्य अध्यापक मौजूद मिले। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षा के कार्य मे लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कि जायेगी। इसलिए समय विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य शुरू करें।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment