हाथरस-बर्दाश्त कर सकी बेटे की मौत का सदमा,हार्ट अटैक से माँ की भी हुई मौत

SHARE:

बेटे की मौत के सदमे से मां की भी दर्दनाक मौत हो गई। दोनों की अर्थी जब एक साथ उठी,तो सभी की आंखे नम हो गई।
हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के शेरपुर गांव में मंगलवार की रात एक ऐसी हृदय विदारक घटना घटी, जिसने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार उर्फ राजू (41) की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। लेकिन इस दुखद खबर का दर्द यहीं नहीं थमा। जैसे ही उनका शव घर पहुंचने पर मां राजवती देवी को बेटे की मौत का पता चला, वह यह आघात सहन नहीं कर सकीं और उन्हें भी दिल का दौरा पड़ गया। देखते ही देखते एक ही रात में मां और बेटे, दोनों की जिंदगी की डोर टूट गई। बताया जाता है कि मंगलवार शाम राजकुमार को अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सादाबाद ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। तमाम प्रयासों के बावजूद आगरा में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। जब रात में उनका शव गांव पहुंचा, तो घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां राजवती देवी का दिल टूट गया। पुत्र वियोग का यह असहनीय दुख उन्हें भीतर तक झकझोर गया और कुछ ही क्षणों में उनकी भी मौत हो गई। बुधवार सुबह जब एक ही घर से मां और बेटे की अर्थियां उठीं, तो पूरा शेरपुर गांव गमगीन हो उठा। हर आंख नम थी, हर दिल भारी-और हर जुबां पर बस यही सवाल था कि आखिर इतना बड़ा दुख एक ही परिवार पर क्यों टूटा। गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है,
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment