बाँदा-पुलिस के हत्थे चढ़ा ईरानी गैंग का सदस्य,9 लाख रुपए कीमती जेवरात हुए बरामद

SHARE:

विगत 4 जनवरी को सर्राफा की दुकान में टप्पेबाजी कर जेवरात चोरी की घटना का खुलासा करते पुलिस ने ईरानी गैंग के सदस्य को पकड़ा है। अभियुक्त की निशांदेही पर लगभग 09 लाख रुपए के चोरी के जेवरात बरामद हुये है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को थाना कालिंजर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी,लूट,टप्पेबाजी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह “ईरानी गैंग” के 01 सदस्य को पकड़ा है। गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी शिवराज ने बताया कि विगत 05 जनवरी को थाना कालिंजर के रहने वाले ब्रजनन्दन द्वारा थाना कालिंजर पर सूचना दी गई कि उनकी सर्राफा की दुकान पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने के गहने दिखाने को कहा और एक पीस खरीदने का बहाना कर बातों में उलझाकर काउंटर पर रखे डिब्बे से सोने के जेवरात निकालकर चोरी कर भाग गए थे। सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कालिंजर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल के द्वारा अभियुक्तों की पहचान व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कई टीमों को लगाया था। वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों से जांच एवं “ऑपरेशन त्रिनेत्र” द्वारा लगाए गए कैमरों से निकाले गए सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान की गई। तथा यक्ष ऐप के माध्यम से अभियुक्तों की पुष्टि की गई। जिसके क्रम में पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति खानू हुसैन पुत्र फरजन्द अली निवासी ग्राम बुरहार जनपद शहडोल (म0प्र0) को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों जुबेर अहमद,तकवीर खान एवं सरताज अली उर्फ तरू के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में विभिन्न जनपदों/राज्यों में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है। बताया कि दिनांक 04.01.2026 को उक्त साथियों के साथ कस्बा कालिंजर में एक सर्राफा दुकान पर टप्पेबाजी कर जेवरात चोरी किए गए थे। उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्तगण द्वारा चोरी किए गए जेवरात को कालिंजर से आगे एक मंदिर के पीछे जमीन में छिपा दिया गया था। जिसे बाद में लेने की योजना थी। पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि गिरोह का एक सदस्य जुबेर अहमद वर्तमान में भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है। तथा अन्य साथी तकवीर खान व सरताज उर्फ तरू फरार हैं। इस कारण हम लोग यहाँ से चोरी का माल नही ले जा पाये थे। अभियुक्त खानू हुसैन ईरानी पुत्र फरजन्द अली नि0 टिकरी टोला थाना बुरहार जनपद शहडोल (म0प्र0) की निशांदेही पर पर्यटक ढाबा के आगे दुर्गा माता मंदिर के पीछे से भारी मात्रा में पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं। कहा कि गिरोह के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें हैं। वहीं आपराधिक गतिविधियों की जांच की जा रही है। जिसके क्रम में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। एएसपी शिवराज ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से 6 गले का मंगलसूत्र लॉकेट (पीली धातु),6 गले की मंखी (पीली धातु),2 नाक की नथ बेसर (पीली धातु,07 जोड़ी कान की बाली (पीली धातु),03 जोड़ी कान की बाली कांटा (पीली धातु),01 जोड़ी कान की बिजली टाप्स (पीली धातु),1 जोड़ी गले की बच्चों वाली चांद (पीली धातु),02 गले की हाय (पीली धातु),27 गले की मंचली लॉकेट (पीली धातु) सहित 9 लाख कीमती जेवरात बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में कालिंजर प्रभारी निरीक्षक सुखराम,एसओजी प्रभारी आनन्द कुमार,उप निरीक्षक रणजीत बहादुर,प्रदीप कुमार सोनी,आरक्षी अश्वनी कुमार,अंकित मलिक,अमित त्रिपाठी,प्रतीक यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment