बाँदा-शराब न पिलाने पर पड़ोसी ने युवक पर किया चाकू से हमला

SHARE:

शराब न पिलाने पर दो युवको में विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी 23 वर्षीय सदाशिव पुत्र दरवारी शनिवार की शाम अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी बीच पड़ोसी दोस्त मोहित आया और उससे शराब पिलाने की बात कहने लगा। सदा शिव ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी हो गई। दोनो के बीच हाथापाई हो गई। इसी बीच मोहित ने सदाशिव को पटक दिया। उसके चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हमला करने के बाद वह वहाँ से भाग खड़ा हुआ। घायल को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई