यूपी पीसीएस की परीक्षा में दुर्गेश का असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ है। चयन की खबर मिलते ही घर मे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यूपी पीसीएस-2024 परीक्षा में नरैनी रोड अतर्रा निवासी दुर्गेश कुमार का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) पद पर हुआ है। दुर्गेश कुमार ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, फतेहपुर से इंटरमीडिएट किया। उसके बाद राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज अतर्रा से बी0टेक की पढ़ाई की। फिर प्रयागराज में रहकर परास्नातक की पढ़ाई व साथ ही सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करते रहे। दूसरे प्रयास में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयन हुआ है। दुर्गेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बहन सरस्वती को दिया, जिन्होंने हर कदम पर मनोबल बढ़ाया। दुर्गेश ने यह भी बताया कि स्व0 माता जी का सपना पूरा करना मेरा लक्ष्य था, इसलिए माँ के भावनात्मक सहयोग ने उन्हें कठिन समय में भी लक्ष्य पर केन्द्रित रखा। इनके पिता एमपी वर्मा बड़ौदा यूपी बैंक में प्रबंधक रहे है।