बाँदा-भू माफिया आजम खान का एक और करीबी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

SHARE:

फर्जी जमीन का बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने भू माफिया के एक और करीबी को पकड़ा है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा द्वारा दिनांक 12.02.2026 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि विगत 06 अगस्त 2025 को उनकी जमीन को कुछ लोगों द्वारा योजना बनाकर कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग कर उनकी हटेटी पुरवा की लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी भू माफिया आजम खान ने अपने नाम करा ली थी। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। वही एसपी पलाश बंसल ने अभियुक्तों के लगातार फरार रहने तथा शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मटौंध पुलिस द्वारा अभियुक्त केदार पुत्र शिवनंदन निवासी इंटवा थाना मटौंध,दिलीप पुत्र इन्द्रपाल निवासी लुकतरा थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वही भू माफिया आजम खान का करीबी अनिल पुत्र रामकेश निवासी पिपरगंवा थाना तिंदवारी को भी पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मटौंध दीपेन्द्र सिंह,उप निरीक्षक विकास नेहरा,आरक्षी बिक्रम सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई