लखनऊ-बहाली के बाद आईएएस अभिषेक प्रकाश बनाये सामान्य प्रशासन

SHARE:

निलंबन के बाद आईएएस अभिषेक प्रकाश को सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है। जिसको लेकर शासन बकायदा आदेश जारी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया है। इन्हें सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है। शनिवार को बहाली को लेकर नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया था। आज यानी 15 मार्च से वह बहाल हो गए। बताते चलें कि इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ और 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित किया गया था। उन पर सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले घूस मांगने का आरोप था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें 20 मार्च 2025 को निलंबित कर दिया था। हालांकि, फरवरी 2026 में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले में साक्ष्य के अभाव में चार्जशीट रद्द कर दी थी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment