बाँदा-स्पोर्ट्स स्टेडियम में 17 मार्च से शुरू होगा अंडर 16 तथा 19 का ट्रायल

SHARE:

यूपीसीए के सत्र के लिए अंडर 16 तथा 19 ट्रायल की प्रक्रिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगामी 17 मार्च से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ही खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे।
यूपीसीए के सत्र 2025/26 के जिले स्तर के ट्रायल 17 मार्च से स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रातः 9 बजे से शुरू होंगे। 17 मार्च को अंडर 16 एवं 18 मार्च को अंडर 19 के ट्रायल होंगे। ट्रायल में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। जिन खिलाड़ियों ने यूपीसीए में अपना रजिस्ट्रेशन कराया होगा। सभी खिलाड़ियों को अपने खेल किट और खेल ड्रेस में ही ट्रायल में प्रतिभाग करने की अनुमति होगी यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ जमा खा ने दी। कहा कि सिलेक्शन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रिकेट प्रशिक्षक शिवप्रताप सिंह के देख रेख में आयोजित होंगे। इसलिए ट्रायल में खिलाड़ी समय से पहुंच कर अपनी सहभागिता निभाये।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment