बाँदा-शराब के नशे में पिता सहित बीवी-बच्चों को पीटने के बाद फांसी पर झूला युवक

SHARE:

शराब के नशे में पिता सहित बीवी-बच्चों को पीटने के बाद युवक फांसी पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय अखलेश पुत्र बदलू बुधवार की रात शराब के नशे में घर आया और अकारण गाली गलौज करने लगा। पत्नी मीरा ने मना किया तो गुस्से में आकर अखलेश ने पत्नी और बच्चो को मारना पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए पिता के ऊपर भी लिपट पड़ा। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पहुंच गए। पड़ोसियों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद अखिलेश कमरे के अंदर घुस गया और अंदर से कुडी लगा लिया। पत्नी ने दरवाजे की दरारो से देखा तो वह मोबाइल देख रहा था। काफी देर बाद गुस्सा शांत होने के बाद वह खाना खाने के लिए पहुंची। बाहर से आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई जवाब नही मिला। झाँक कर देखा तो वह पंखे पर साड़ी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बड़े भाई हरिराम ने बताया कि वह पेटिँग का काम करता था। शराब के नशे का बेहद आदी था। नशे में पत्नी से विवाद हो गया। इसी से उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई