बाँदा-पति के साथ रिक्शे में जा रही महिला का सामान से भरा छूटा बैग,पुलिस ने महज कुछ ही घण्टों में किया बरामद

SHARE:

रिक्शा में बैठकर घर जाते समय दम्पति का सामान से भरा बैग छूट गया। जब उन्हें जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी। रिक्शा की सुरागरसी करते हुए पुलिस ने महज कुछ ही घण्टों में खोए बैग को बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा व्यक्ति के खोए हुए बैग फोन को 06 घंटे के भीतर बरामद कर उसके स्वामी को सकुशल सुपुर्द किया गया। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना अतर्रा क्षेत्र गर्गन पुरवा निवासी विक्रम मिश्रा पुत्र शिव प्रसाद मिश्रा ने थाना अतर्रा बुधवार की देर रात अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रिक्शे में बैठकर स्टेशन से घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में रिक्शे में उसकी पत्नी का बैग छूट गया। जिसमें मोबाइल फोन तथा कुछ नगदी रखी हुई थी। सूचना पर तत्काल अतर्रा पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे व तकनीकी साक्ष्यों आदि का प्रयोग करते हुए गुम हुए बैग को 06 घंटे के भीतर बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया। खोए हुए बैग के मिलने पर पीड़ित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साथ ही उन्होंने पुलिस का आभार जताया। बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतर्रा संजीव चौंबे,उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप,आरक्षी सुधीर कुमार,आकाश कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment