हमीरपुर-ससुराल वालों की प्रताड़ना से क्षुब्ध विवाहिता बच्चे को लेकर तालाब में कूदी,मासूम की मौत

SHARE:

ससुराली जनों की प्रताड़ना से आजिज विवाहिता अपने मासूम बच्चे को लेकर तालाब में कूद गई। तालाब में डूबने से जहाँ मासूम की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर विवाहिता को तालाब से बाहर निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है।
हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के बृहस्पतिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मासूम बच्चे के साथ विवाहिता हुसैना गांव के तालाब में कूद गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने रेस्क्यू कर विवाहिता और मासूम को तालाब से निकाला। पुलिस की मदद से मासूम बच्ची और उसकी मां को मुस्करा सीएचसी लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मामला हमीरपुर जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव का है। जहां बीती रात हुई मारपीट से क्षुब्ध होकर गुरुवार की सुबह एक विवाहिता अपने मासूम बच्चे को लेकर गांव के ही तालाब में कूद गई। तालाब में डूबने से मासूम की मौत हो गई और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर विवाहिता को तालाब से बाहर निकाला गया। तत्काल प्रभाव से विवाहिता और मासूम को मुस्करा सीएचसी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। विवाहिता को जिला अस्पताल रेफर किया। वहीं, विवाहिता का प्राथमिक उपचार किया गया। विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही लगातार उसका पति और ससुरालीजन उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। इसके चलते मारपीट से क्षुब्ध होकर ही बच्ची के साथ घटनााको अंजाम दिया। फिलहाल हमीरपुर जिला चिकित्सालय में मां को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। साथ ही महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment