बाँदा-कार से कुचलकर साइकिल सवार दूधिया की हुई मौत,टक्कर मारने के बाद खंती में गिरी कार

SHARE:

तेज रफ्तार कार ने गलत साइकिल सवार दूधिया को कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे पानी भरी खंती में जा गिरी।पुलिस ने आरोपी चालक सहित कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गौर शिवपुर (पनगरा) गांव निवासी 55 वर्षीय नत्थू यादव पुत्र स्वामीदीन दूध बेंचने का काम करता था। मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे साइकिल में दूध के डिब्बे लादकर दूध बेचने नरैनी जा रहा था। तभी पनगरा गांव की तिकोनी पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने गलत साइड में घुसकर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की नत्थू छह मीटर दूर छिटकर गिरने के बाद बिजली के खंभ्भे से टकरा गया। सिर,हाथ,पैर में गंभीर चोट लगने से दूधिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आनियंत्रित कार पानी भरी खंती में गिर गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के बेटे वीरेंद्र यादव ने बताया कि पिता दूध बेचने का काम करते थे। वहीं पुलिस ने कार सवार दो हिरासत में ले लिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment