बाँदा-हीट वेव से बचाव के लिए डीएम ने जिले में लागू किया बचाव का एक्शन प्लान

SHARE:

जनपद में हीट वेव को लेकर डीएम ने एडवाइजरी जारी की है। डीएम ने जनपद में हीट वेव एक्शन प्लान को जनपद में तत्काल लागू करने के निर्देश दिए है।
आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान सम्भावित हीट वेव (लू) की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में एडवाइजरी जारी की गई। जिलाधिकारी जे रीभा ने जनपद में मार्च के प्रथम सप्ताह में ताप में यकायक बृद्धि को देखते हुए अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र सहित जनपद के विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर हीट वेव से जन धन की क्षति को न्यूनतम लाने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी जे रीभा ने जनपद में हीट वेव एक्शन प्लान को जनपद में तत्काल लागू करने के निर्देश दिए। कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से जनपद के समस्त उत्तरदायी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए नगर पालिका परिषदों, नगर निकायों,पंचायतों के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि हीट वेव के लक्षण होने पर तुरत अस्पताल जाएं।मेडिकल विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिला अस्पताल,सीएचसी एवं पीएचसी में हीट स्टोक प्रभावित ब्यक्तियों के लिए बेड चिन्हित किए जाएंगे। पर्याप्त मात्रा में ओआरएस,दवा,पेयजल, बर्फ एवं पर्याप्त प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाऐगी।एम्बुलेंस सेवाओं को सतर्क रखा जाए। चिकित्सा कर्मिकों को हीट वेव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। डीएम ने सूचना विभाग,शिक्षा विभाग, एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से हीट वेव से बचाव एवं उपचारों का प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए। सोशलमीडिया,फेसबुक, यू ट्यूब,ट्विटर,पोस्टर बैनर के माध्यम से जन जागरूकता की जाएगी। वहीं विद्यालय में छात्रों के माध्यम से एवं सार्वजनिक स्थलों में लू से बचाव सम्बन्धी सलाह दी जाएगी। नगर पालिका नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों द्वारा सार्बजनिक स्थलों,भीड भाड वाले स्थानों में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। स्थाई, छायादार स्थल या शेड की ब्यवस्था की जाए। इसके अलावा जलसंस्थान एवं जल निगम पेयजल की निरंतर निगरानी करेंगे। श्रम विभाग को निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के कार्य समय में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किये जाने का जिम्मा सौंपा है। आमजन मानस से अपील करते हुए डीएम जे रीभा ने कहा अत्यधिक ताप में दोपहर में श्रम कार्य सीमित भीड किए जाएंगे। भीड भाड वाले स्थलों,चौराहों,आदि पर आवश्यकतानुसार निकायों से तथा गैर सरकारी संगठनों से प्याऊ वा प्रातः 9-00 से शायं 5-00 बजे तक प्रति दिन कोल्डरूम की ब्यवस्था कराई जायेगी। जिला आपदा प्रबंधन समस्त जनपद वासियों को गर्मी, (हीट वेव) के प्रभाव से बचाने हेतु संकल्प बद्ध है।डा०प्रभाकर सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ ने जनमानस से अपील की है कि जनपद में किसी भी आपदा पर मदद पाने हेतु हमारे आपदा कन्ट्रोल रूम पर काल कर मदद पा सकते हैं। जिसके नंबर-०5102 285260 वा टोल फ्री न-1077 है। कहा कि अगर किसी भी प्रकार की समस्या है तो तत्काल सूचित करें।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment