बाँदा-सौर्य ऊर्जा लगवाने के नाम पर बुजुर्ग हुआ ठगी का शिकार,पुलिस ने रिकवर की रकम

SHARE:

सौर्य ऊर्जा के लगवाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए बुजुर्ग की पुलिस ने एक लाख 35 हजार से अधिक रकम वापस बरामद करा दी है। वहीं शेष रकम की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। रुपये वापस होने पर बुजुर्ग की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/बबेरु सौरभ सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सौर ऊर्जा योजना के नाम पर ठगी/फ्रॉड के पीड़ित के खाते में कुल 135251 रुपये वापस कराये गये। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि थाना अतर्रा क्षेत्र के रहने वाले नन्दकिशोर पुत्र रामेश्वर के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सौर ऊर्जा योजना के नाम पर ऑनलाइन ठगी/ फ्रॉड के माध्यम से 439238/ रुपये की धोखाधडी कर ली गई थी।जिसके संबंध में पीड़ित व्यक्ति द्वारा साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी गई थी। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा कुशलता एवं सक्रियता से कार्य करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते में 135251/- रुपये वापस कराये गए। तथा जल्द ही शेष रुपये वापसी के प्रयास किये जा रहे हैं।आवेदक द्वारा पैसा वापस मिलने पर थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया।इसके साथ ही बांदा पुलिस ने आम जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी,फर्जी कॉल अथवा संदिग्ध लेन-देन के संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं। जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके। बरामद करने वाली टीम में निरीक्षक साइबर क्राइम राजेश चन्द्र मिश्रा,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार,आरक्षी ललित कुमार,हिमांशू वर्मा,ज्योति उपाध्याय शामिल रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment