बाँदा-प्रदेश के 1 करोड 86 लाख उज्जवला परिवारों को रसोंई गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का किया गया वितरण

SHARE:

प्रदेश के 1 करोड 86 लाख उज्जवला परिवारों को रसोंई गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का वितरण लखनऊ में मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ
के पश्चात लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया।
औद्योगिक विकास,निर्यात प्रोत्साहन,निवेश प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महिला सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत उज्जवला से बना ऊर्जावान 1500 करोड की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1 करोड 86 लाख उज्जवला परिवारों को रसोंई गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का वितरण लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री औद्योगिक विकास,निर्यात प्रोत्साहन,निवेश प्रोत्साहन विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बाॅदा नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी ) ने कहा कि मुफ्त गैस सिलेण्डर महिलाओं को धुयें में खाना बनाने से बचाव हेतु दिलाया जा रहा है। जिससे कि उन्हें अब किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। आज प्रदेश में 1500 करोड की धनराशि 1.86 करोड उज्जवला परिवार के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाकर दी गयी है। इसी क्रम में जनपद बाॅदा के 1 लाख 86 हजार लाभार्थियों को लगभग 16 करोड 46 लाख की धनराशि उनके खाते में भेजी गयी है। उन्होंने कहा कि यह योजना वर्ष 2022 से महिलाओं हेतु संचालित की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर निरन्तर कार्य कर रही है और महिलाओं का सशक्त बनाने हेतु कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना एवं अन्य योजनायें संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि पहले माताओं व बहनों को खाना बनाने के समय अत्यधिक परेशानी चूल्हा जलाने में धुएं एवं प्रदूषण होता था। अब रसोंई गैस सिलेण्डर से इस समस्या से निजात मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार निरन्तर विकास के कार्य कर रही है। बुन्दलेखण्ड में भी तेजी से विकास करते हुए बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे एवं कारीडोर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 56 हजार एकड में पीडा द्वारा काॅरीडोर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई बडी कम्पनियां निवेश करनी की इच्छुक हैं। शीघ्र ही यह कम्पनियां प्रदेश में आकर निवेश करेंगी। जिससे कि लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत नये गैस कनेक्शन क्रमशः लाभार्थियों को जिसमें रमा तिवारी,पूजा सविता, कला,शिव देवी को प्रदान किये गये। जिसमे गैस चूल्हा सहित अन्य उपकरण सम्मिलित थे। इसी प्रकार उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के निःशुल्क रसोंई गैस रिफलिंग के लाभार्थियों को चेक वितरण किये। जिसमें रज्जुल,अंजू,कुसमा,पवन कुमारी,अनीता,शहनाज बेगम आदि को प्रदान किये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी जे. रीभा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुमार धर्मेन्द्र,अपर जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा सहित जिला पूर्ति अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई