चेकिंग के दौरान लोगों को मानव तस्करी,बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति,बच्चा चोरी तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबर आदि के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को पंपलेट के माध्यम से बाल विवाह न करने की हिदायत दी गई।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में शनिवार को थाना एएचटीयू,एसजेपीयू, चाइल्ड हेल्पलाइन,साथी यू0पी0 संस्था एवं ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र मे स्थित आश्रय गृह की चैकिंग की गई।चेकिंग के दौरान कमरे,आगुंतक रजिस्टर आदि को देखा गया। तत्पश्चात होटल,दुकानों एवं मेला ग्राउंड पर संचालित जैमिनी सर्कस आदि की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान लोगों को मानव तस्करी,बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति,बच्चा चोरी तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112,1098,1090 आदि के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को पंपलेट के माध्यम से बाल विवाह न करने एवं गांव/मोहल्ले में यदि कोई बाल विवाह हो रहा हो, तो इसकी सूचना सरकारी हेल्पलाइन नंबर अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचित करने की सलाह दी गई। दुकानदारों एवं आम जनमानस को बच्चों (18 वर्ष से कम आयु) से बाल श्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि यदि कोई व्यक्ति/दुकानदार बच्चों से बाल श्रम करते हुए पाया गया तो उपरोक्त व्यक्ति/दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान थाना एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार,उप निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय,आरक्षी प्रशांत यादव,शाखा एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह,चाइल्ड हेल्पलाइन से शिवसम्पत यादव,ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान से शिवम यादव,स्वावलंबन समिति संस्था से ममता देवी एवं साथी यू.पी. संस्था से प्रमोद तिवारी,रेखा देवी आदि मौजूद रहे।