मध्यप्रदेश-छात्रा को बुलाने से पहले आरोपी ने खाई पावर की गोलियां,शारिरिक सम्बंध बनाने से इंकार करने पर कर दी हत्या

SHARE:

छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी ने चौकाने वाला खुलासा किया है। बताया कि शारिरिक सम्बंध बनाने से इंकार करने पर उसने छात्रा की हत्या की थी। छात्रा के बुलाने से पहले आरोपी ने पावर बढ़ाने की गोलियां भी खाई थी।
इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी पीयूष से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसने पुलिस को बताया था कि वह नशे में था और हत्या से पहले उसने पावर बढ़ाने की गोलियां खाई थीं। रूम पर आने के बाद छात्रा से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद उसके सिर पर इतना खून सवार हुआ कि उसने छात्रा की हत्या कर दी। रूम पर आने के बाद छात्रा का शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना आरोपी को नागवार गुजरा था। आरोपी ने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए थे और कपड़ा मुंह में ठूंस कर गला घोंट दिया था। हत्या के बाद वह तत्काल नहीं भागा, बल्कि रूम में ही बैठा रहा। उसने फिर शराब पी और शव के साथ गलत हरकतें कीं। बाद में उसने खिड़की-दरवाजे बंद किए और दरवाजे पर ताला लगाकर भाग गया। उसे पता था कि वह अपने मोबाइल की लोकेशन के कारण पकड़ा जा सकता है, इस कारण उसने रेलवे स्टेशन जाने से पहले नई सिम खरीदी। यह भी पता चला कि वह खुद भी ट्रेन से कटकर जान देना चाहता था। यह बात भी सामने आई है कि उसने मुंबई में छात्रा के फोटो के आगे फूल,कुमकुम रखकर तंत्र क्रिया भी की थी। उसे लग रहा था कि ऐसा करने से छात्रा की आत्मा उससे बात करेगी। वह तीन दिन मुंबई के रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सफर करता रहा। इस दौरान उसने फोन पर अपने परिजनों से संपर्क किया था। तब इंदौर पुलिस को उसके मुंबई में होने का पता चला था। पुलिस ने अंधेरी पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया और इंदौर लाई। लगातार पुलिस आरोपी से पूंछताछ कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई