शराब के नशे में उत्पात मचा रहे बेटे को पिता ने डांट दिया। तो नाराज होकर उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी 26 वर्षीय उत्सव पुत्र रामकुमार ने सोमवार की शाम शराब के नशे में घर पहुंचा और हंगामा काटने लगा। जिस पर पिता रामकुमार ने उसे फटकार लगा दी। इसी बात से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। अचानक जब उसकी हालत बिगड़ी,तब घटना की जानकारी परिजनों को हो सकी। आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज ले गई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि उत्सव नशे का आदी था। वह आए दिन शराब के नशे में घर पर हंगामा मचाता रहता था। कई बार समझाया गया। लेकिन वह अपनी हरकतो से बाज नही आया। सोमवार को भी वह शराब पीकर घर आया था और नशे की हालत में हंगामा मचाने लगा। काफी समझाया गया, लेकिन वह नही माना। मौके पर पहुंचे पिता ने उसे जमकर फटकार लगा दी। इसी से नाराज होकर वह कमरे के अंदर घुस गया और जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।