आगरा-युवक के आतंक से परेशान मोहल्ले वालों ने घरों में लगाये मकान बिकाऊ के पोस्टर

SHARE:

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक का इस कदर आतंक है कि मोहल्ले के 40 परिवार अपने घरों में मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस उस पर ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है।
आगरा के कमलानगर क्षेत्र में समुदाय विशेष के एक युवक से परेशान वैश्य समाज के लोगों में आक्रोश है। बल्केश्वर और भगवान नगर इलाके में करीब 40 परिवारों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। आरोप है कि युवक लगातार आतंक फैला रहा है। सोमवार को शादी वाले घर में घुसकर हंगामा किया। महिलाओं से मारपीट, अभद्रता और चेन खींचने का प्रयास किया है। पीड़ितों का कहना है कि थाने में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह मकान बेचकर इलाका छोड़ने को मजबूर होंगे। क्योंकि युवक की हरकतों से वह बेहद त्रस्त हो चुके हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment