अयोध्या-अपहरण तथा हत्या के मामले में एसटीएफ ने अस्पताल में की छापेमारी,फार्मासिस्ट को किया गिरफ्तार

SHARE:

अपहरण तथा हत्या के मामले में एसटीएफ ने श्रीराम हॉस्पिटल के फार्मासिस्ट को पकड़ा है। फार्मासिस्ट की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गाड़ी को बरामद किया गया है।
अयोध्या में मंगलवार को श्रीराम अस्पताल के फार्मासिस्ट रामप्रीत वर्मा को एसटीएफ ने हिरासत में लिया है। इसके बाद अपने साथ लेकर चली गई। उन्हें तड़के करीब 4:00 बजे घर से उठाया गया है। टीम ने अस्पताल पहुंचकर कार्यालय में भी जांच की। टीम पूछताछ कर रही है। पड़ोसी जनपद बस्ती के पकौली थाने में अपरहण और हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई की गई है। बताया गया कि अपरहण में प्रयुक्त टाटा नेक्सान गाड़ी फार्मासिस्ट रामप्रीत वर्मा के निशानदेही पर बरामद हुई है। राम प्रीत वर्मा के दामाद पर अपहरण और हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप है। इसी को लेकर एसटीएफ को ससुराल वालों पर भी मदद का शक है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment