बाँदा-पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,परेड में महिला आईपीएस की टोली ने मारी बाजी,जीता पहले स्थान का खिताब,

SHARE:

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जमकर धूम रही। महिला आईपीएस अफसर ने जहां शानदार परेड की प्रस्तुति कर पहले स्थान का खिताब जीता। वहीं प्रतिसार निरीक्षक सहित कई अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पूरे देश में मनाए जा रहे 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के क्रम में जनपद में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज नेतृत्व में पुलिस लाइंस ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली गई। परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक द्वारा किया गया।द्वितीय परेड कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षु श्लोक गौतम तथा तृतीय परेड कमांडर उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद रहे। परेड में महिला टोलियो सहित 08 टोलियों शामिल रही। जो आकर्षण का केंद्र रही। परेड में शामिल जवानों द्वारा परेड में उच्च कोटि का प्रदर्शन किया
गया। जिसके लिए मुख्य अतिथि के द्वारा परेड में पहले स्थान का खिताब जीतने वाली महिला आईपीएस अफसर मेविस टॉक को पहले स्थान का खिताब दिया। द्वितीय व तृतीय परेड कमांडर को प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पुलिस की विभिन्न इकाइयों यथा फायर ब्रिगेड,श्वान दस्ता,फील्ड यूनिट,मिशन शक्ति मोबाइल,डायल 112,दंगा नियंत्रण वज्र वाहन तथा विशेष सुरक्षा बल ने अपने-अपने कौशल दिखाए। शानदार प्रदर्शन कर अपने कर्तव्यनिष्ठा को उजागर किया। जनपद के संकरे रास्तों में तत्परता से पहुंचने वाले मोटरसाइकिल दस्ते ने तिरंगा को लहराते हुए अपने कर्तव्यों का प्रदर्शन किया गया। जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। परेड के उपरांत विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिन्होंने दर्शकों का मन मोहा।
मुख्य अतिथि के अलावा आयुक्त अजीत कुमार,डीआईजी चित्रकूट धाम राजेश एस,डीएम जे रीभा,एसपी पलाश बंसल,एडीएम कुमार धर्मेंद्र,एएसपी शिवराज आदि अधिकारियों ने बच्चों का हौसला आफजाई करते हुए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय को प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक चिन्ह से मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक रामदिनेश तिवारी,एसओजी प्रभारी आनंद कुमार,आरक्षी प्रतीक यादव को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न रजत तथा मुख्य आरक्षी रामरतन को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया। इसके अलावा कुंभ मेला को लेकर प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव को मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जनपद में सराहनीय कार्य किये जाने को लेकर एसपी पलाश बंसल के द्वारा शहर कोतवाल बलराम सिंह,एसओ मटौन्ध संदीप कुमार सिंह,तिंदवारी दीपेंद्र कुमार सिंह,एसओजी प्रभारी आनंद कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर उन्हे सम्मानित किया गया। साथ ही भूतपूर्व सैनिकों और अथक परिश्रम कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले लोक अभियोजकों तथा सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले समाजसेवियों भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले 113 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मडण्लायुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार,पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0, जिलाधिकारी जे0 रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी,एडीएम कुमार धर्मेंद्र,एएसपी शिवराज,एसडीएम सदर नमन मेहता,सीओ बबेरू सौरभ सिंह,अतर्रा प्रवीण कुमार, नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी,सदर राजबीर सिंह,सीओ ट्रैफिक प्रतिज्ञा सिंह,प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव,न्यायपालिका के प्रमुख पदाधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी,कॉलेजों एवं विद्यालयों के प्रतिनिधि सहित जनपद के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विगत वर्ष की भांति इस बार कुछ खास रही भव्यता
विगत वर्ष की अपेक्षा इस बार कार्यक्रमों में कुछ अलग ही भव्यता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान एसपी पलाश बंसल के द्वारा कई बदलाव किए गए। यातायात व्यवस्था को भी और बेहतर किया गया। जिससे कार्यक्रम में असुविधा न उतपन्न हो सके। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी बच्चों को कार्यक्रम के समापन के पश्चात ही सम्मानित किया गया। ताकि समापन के दौरान कार्यक्रम में अफरा तफरी का माहौल न उत्पन्न हो सके।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment