बाँदा- फर्जी जमानत दारों पर लगातार जारी है कार्यवाही,सरगना मास्टर के बाद वांटेड डॉक्टर भी हुआ गिरफ्तार

SHARE:

फर्जी जमानत लेने के मामले में पुलिस ने मास्टर के बाद वांटेड डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह बनाकर अभियुक्त पैसा लेकर अपराधियों की जमानत लेने का धंधा करते थे। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज संजीव गुप्ता के निर्देशन पर अपराधियों की फर्जी जमानत लेने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का शिकंजा लगातार जारी है। एडीजी के डायरेक्शन पर पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस0 के के द्वारा रेंज के जनपदों में लगातार फर्जी जमानत दारो के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के के द्वारा कराई जा रही कार्रवाई के क्रम में अब तक आधा दर्जन से ज्यादा फर्जी जमानत दारो को जेल भेजा जा चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर के पर्यवेक्षण थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा फर्जी जमानतदारों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए रामबाबू उर्फ डाक्टर पुत्र कल्लू निवासी पिपरहरी थाना पैलानी को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी शिवराज ने बताया कि दिनांक 19.11.2025 को जगतनारायण पुत्र गोपाल सिंह निवासी भिडौरा थाना तिन्दवारी ने थाना स्थानीय दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके नाम का फर्जी आधार कार्ड,खसरा खतौनी व फर्जी फोटो लगाकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कूटरचित तरीके से बलात्कार के अभियुक्त की न्यायालय में जमानत ली गई है। इस संबन्ध में थाना तिन्दवारी पर क्रमश: मु0अ0सं0 284/25 पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों,अभिसूचना संकलन,अभिलेखो के सत्यापन व मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रामबाबू उर्फ डाक्टर को ग्राम भिडौरा पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि गैंग के लीडर शिवस्वरुप उर्फ मास्टर व साथी बलबीर, हरीशंकर,हेमन्त द्वारा फर्जी व कूटरचित तरीके से खसरा-खतौनी,आधार कार्ड व अन्य फर्जी परिपत्र का प्रयोग कर कई मुकदमों में जमानत ली गई थी। एएसपी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त शिवस्वरुप उर्फ मास्टर व साथी बलबीर, हरीशंकर,हेमन्त को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त के कब्जे से 13 अदद आधार कार्ड बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह,उप निरीक्षक दिनेश सिंह,अंजनी कुमार,रामाधार,आरक्षी अनूप कुमार शामिल रहे।
सरगना मास्टर एक से अधिक अपराधियों की ले चुका है जमानत
पुलिस द्वारा भेजा गया गैंग लीडर शिव स्वरूप सिंह उर्फ मास्टर एक हजार से अधिक अपराधियों की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत ले चुका है। इस बात का उसने पकड़े जाने के बाद कबूलनामा भी किया था।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment