बाँदा-बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा हुई आयोजित,निगरानी को लेकर दस्ता टीम रही एक्टिव

SHARE:

पं0 केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय में सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा को लेकर उड़ाका दल का सचल दस्ता लगातार भृमण शील रहा।
बुधवार को पं0 केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय कमासिन में आयोजित बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओ में प्रथम पाली की परीक्षा आयोजित हुई। केन्द्राध्यक्ष तथा पं0 केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 अजीत कुमार पाण्डेय ने उड़ाका दल की टीम के साथ कक्षॊ में सघन तलासी अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान किसी भी परीक्षार्थी के पास अनुचित सामग्री प्राप्त नहीं हुई। साथ ही नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न हुई। इस दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट बाँदा द्वारा नियुक्त स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट शिव शंकर पटेल आदि उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment