बाँदा-कैंसर की आंशका पर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

SHARE:

डिप्रेशन की शिकार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के जरैली कोठी पुलिस लाइन तिराहा निवासी आरती 35 पत्नी अमित तिवारी ने मंगलवार की शाम कमरे के अंदर पंखे की हुक पर दुपट्टा से फांसी लगा लिया। मौके पर मौजूद पुत्र वंश और एनी ने देखा। तो घर वालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। जीवित होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति अमित ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। वह काम से झील का पुरवा चला गया था। आरती को 4 महीने से चक्कर आते थे। जिससे वह परेशान रहती थी। 12 दिसंबर को पैर फिसल जाने से सीढ़ी से नीचे गिर गई थी जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। सिटी स्कैन में ट्यूमर या कैंसर होने की आशंका डॉक्टरों ने जताई थी। उसे कानपुर में इलाज करने की बात कही गई थी। तब से वह डिप्रेशन में रहने लगी थी। 2 साल पहले उसके जेठ अरुण की कैंसर से मौत हो गई थी। डिप्रेशन के चलते ही उसने फांसी लगाकर खुद-खुशी कर ली है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment