रिश्तेदार बनकर जिला अस्पताल में भर्ती महिला का मंगलसूत्र चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से मंगलसूत्र भी पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में महिला की लॉकेट चोरी/टप्पेबाजी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि विगत दिनों थाना तिन्दवारी के रहने वाले रविकरन द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि जिला अस्पताल में पत्नी के इलाज के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने आप को रिश्तेदार बताकर पत्नी के गले का मंगलसूत्र चोरी करके फरार हो गया है।जिसमें एक लॉकेट व 02 छोटी-छोटी मूंगी थी। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर व सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अभियुक्त की पहचान कर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बबेरु रोड के नजदीक से चोर बच्चा उर्फ भोले पुत्र गज्जा प्रसाद उर्फ गजराज निवासी बिजली खेड़ा थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सहायक एसपी ने बताया कि अभियुक्त पर पूर्व में भी चोरी व मादक पदार्थों की बिक्री के कई मामले दर्ज है। अभियुक्त की कब्जे से सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी जिला अस्पताल रामकिशोर यादव,आरक्षी शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे।
आपराधिक इतिहास बच्चा उर्फ भोले
1- मु0अं0सं0 157/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बबेरु जनपद बांदा
2- मु0अं0सं0 912/23 धारा 60 आब0अधि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा
3- मु0अं0सं0 204/24 धारा 60 आब0अधि0 थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा
4- मु0अं0सं0 41/23 धारा 380/411 थाना जीआरपी बांदा अनुभाग झांसी
5. मु0अं0सं0 12/24 धारा 380/411 थाना जीआरपी बांदा अनुभाग झांसी ।