बाँदा- लाखों रुपए कीमती गांजा के साथ पकड़ा गया तस्कर,बाहर से गांजा लाकर जिले में करता था सप्लाई

SHARE:

जनपदीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान मध्यप्रदेश के गांजा तस्कर को पकड़ा है। जिसके पास बोरी में 9 किलो से अधिक सूखा गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्त बाहर से गांजा लाकर जनपद में सप्लाई करने आ रहा था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि थाना नरैनी पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक ग्राम जमवारा मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के मोटरसाइकिल के साथ खड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर अभियुक्त को पकड़कर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल पर पीछे बांधकर रखे बोरी को खोलकर चेक किया गया तो उसमें से अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पूंछतांछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नामरवि उर्फ नेता पुत्र मत्तू निवासी कछयाना मोहल्ला अजयगढ़ पन्ना मध्य प्रदेश बताया। अभियुक्त के पास से 9 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखो में आंकी जा रही है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक नीरज कुमार,आरक्षी ललित कुमार,सुनील कुमार,अजय यादव,अंकित कुमार सिंह शामिल रहे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई