बाँदा-धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम का जन्मोत्सव,शहर में निकली शोभा यात्रा

SHARE:

तिंदवारी रोड़ स्थित मां पीतांबरा मंदिर प्रांगण एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में रामलीला मैदान महेश्वरी देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिरो में देखनी को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान श्याम के दर्शन करने के साथ पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का कथावाचक नवलेश दीक्षित ने शुभारंभ किया। भक्त ‘जय श्री श्याम’ के जयघोष के साथ भक्ति में लीन होकर झूम उठे। इस अवसर पर प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे जनपद में एकादशी और श्याम जन्मोत्सव को लेकर दिनभर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का प्रतीक भी बना। यात्रा महेश्वरी देवी मंदिर,बलखडी नाका,झंडा चौराहा,कोतवाली,चौंक बाजार,गुलर नाका,बाबुलाल चौराहा,कालु कुआं,मंडी समिति तिंदवारी रोड़ मां पीतांबरा मंदिर में गाजे-बाजे के साथ पहुंची। इस मौके पर सपा सासद कृष्णा पटेल शिवशंकर पटेल,नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु,सोनू सिंह,विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ,पप्पू शिवहरे,जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता,राकेश गुप्ता,सुधीर तिवारी,केके गुप्ता,राजू त्रिपाठी,अमित गुप्ता मोंटू गुप्ता,जीतू गुप्ता, नवीन पृकाश गुप्ता,दीपक गुप्ता,विमला यादव,रूबी गुप्ता,सगीता शिवहरे,चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासु,राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता,आशु सेन,सुमन यादव,प्रियंका,उर्मिला,सुमन साहु,राधा,मोहनी,सुनीत,शैल,अर्पिता,पुनीत गोस्वामी,अभय सिंह,धर्मेंद्र कुमार,सुमित कुशवाहा,हरिशंकर चौरसिया,मनोज जैन,अमित सेठ भोलू, लपूर्व चेयरमैन राजकुमार राज,सोहन कुशवाहा संतोष यादव,सुनील सक्सेना,मनोज,पिंटू,राहुल शिवम,सचिन शिवकुमार आदि शामिल रहे

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment