बाँदा-बंदे भारत ट्रेन चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा,मंत्री ने झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड के बांदा को आज एक नई सौगात दी है। पीएम ने वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन बनारस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर देश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

बंदे भारत ट्रेन बनारस से सुबह 8:05 पर निकली और आठ स्टेशन होते हुए चित्रकूट,बांदा,महोबा और खजुराहो शाम 5:00 बजे पहुंचेगी। वहीं शनिवार को बांदा रेलवे स्टेशन में बंदे भारत ट्रेन का जोरदार स्वागत किया गया। बांदा रेलवे स्टेशन पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद,सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और चित्रकूट बांदा सांसद कृष्णा पटेल मौजूद रही। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा करके रवाना किया। वन्दे मातरम की झलक देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। ट्रेन चालक से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पर्यटन को बढ़ावा धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली ट्रेन है। जहां कम समय पर हम अधिक दूरी तय कर पाएंगे। बंदे मातरम ट्रेन आगमन से पूर्व एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर एएसपी शिवराज, सहायक एसपी मेविस टाक, सीओ बबेरू सौरभ सिंह,शहर कोतवाल बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई