बाँदा-गांवों में पहुंचा नल का जल, ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम में ग्रामीणों को किया जागरूक

SHARE:

जल जीवन मिशन के तहत तिंदवारी और बड़ोखर खुर्द विकासखंड के चयनित गांवों में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना का परीक्षण कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायतों को योजना अर्पित की गई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण और पानी के सदुपयोग के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि नल से मिलने वाले पानी का उपयोग पेयजल और घरेलू जरूरतों के लिए ही किया जाए। बिना टोटी के पानी का उपयोग न करने की अपील की गई, जिससे पानी की बर्बादी रोकी जा सके। वर्षा जल संचयन, भूजल संरक्षण और वर्षा जल से भूजल स्तर बढ़ाने के महत्व की भी जानकारी दी गई। जल जीवन मिशन के जूनियर इंजीनियर रमेश गुप्ता और एनसीसी टीम के इंजीनियरों ने अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत कराए गए निर्माण व विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नियमित रूप से शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 18001212164, जल सारथी एप और जल सेवा समेत अन्य शिकायत निवारण व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को मोबाइल में जल सारथी एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने और उसके निस्तारण की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य, ग्रामीण और जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई