बाँदा-दिल्ली में हुए धमाके के बाद अलर्ट मोड में पुलिस,रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ इलाकों में जारी है पुलिस की निगरानी

SHARE:

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के दौरान जहां जांच एजेंसी अलर्ट है। वहीं पूरे प्रदेश में भी हाई अलर्ट है। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी धार्मिक स्थलों के अलावा रेलवे स्टेशन बस स्टैंड एवं भीड़भाड़ इलाकों में लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं।

गौरतलब हो कि विगत दिनों लाल किला स्थित मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में भीषण विस्फोट हो गया था। विस्फोट के चलते जहाँ दर्जनों लोगों की जाने चली गई थी। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। कई वाहन भी जलकर राख हो गए थे। घायलों का उपचार चल रहा है। बम ब्लास्ट के बाद पूरे देश प्रदेश में हाई अलर्ट है। डीआईजी चित्रकूट धाम राजेश एस,एएसपी शिवराज,सहायक एसपी मेविस टॉक ने धमाका होने के बाद रेलवे स्टेशन सहित भीड़वाड़ा इलाकों में खुद पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया था। बुधवार को दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के मद्देनजर हाई अलर्ट के चलते आरपीएफ निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी रेलवे सुरक्षा बल के साथ स्टेशन परिक्षेत्र के प्लेटफार्म एरिया,बुकिंग व सर्कुलेटिंग एरिया में आने जाने वाले यात्रियों व उनके सामानों की तथा ट्रेनों की सघनता से चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान कहीं पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु संज्ञान में नहीं आया। सब कुछ सामान्य मिला। इस दौरान यात्रियों को केंद्रीयकृत हेल्पलाइन 139 के विषय में जागरूक किया गया। कोई अवांछनीय व्यक्ति वस्तु की तत्काल सूचन हेतु निर्देशित किया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment