लखनऊ-यूपीएससी ने 2025 मुख्य का अंतिम परिणाम घोषित,अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

SHARE:

सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी ने 2025
मुख्य का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान राजेश्वरी सुवे तथा तीसरा स्थान एकांश ढुल ने हासिल किया है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम हैं। वहीं, तीसरा स्थान एकांश ढुल ने हासिल किया है। लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।
किस श्रेणी के कितने उम्मीदवार चयनित?
श्रेणी चयनित उम्मीदवार
सामान्य (General) 317,ईडब्ल्यूएस 104,ओबीसी 306,एससी 158,एसटी 73,कुल 958 पद रहे। आयोग ने बताया कि 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल (अस्थायी) रखा गया है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के सत्यापन के बाद ही उनके चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। आयोग ने इन उम्मीदवारों के परिणाम को कुछ कारणों से फिलहाल जारी नहीं किया है। उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
रिक्तियों का विवरण
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर की जाएगी। सरकार द्वारा कुल 1087 पदों पर भर्ती की सूचना दी गई है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए 180 पद,भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए 55 पद, और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए 150 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘A’ के तहत 507 पद और ग्रुप ‘B’ सेवाओं में 195 पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार देखें तो कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 446, EWS के लिए 104, OBC के लिए 306, SC के लिए 158 और ST के लिए 73 पद शामिल हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment