लखनऊ-अब जन भवन के नाम से जाना जायेगा राज्यपाल का आवास,कार्यवाही हुई पूरी

SHARE:

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आवास का नाम ‘जन भवन’ के नाम से जाना जाएगा। अभी तक राज्यपाल के आवास की पहचान राजभवन के नाम से रही है।
गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा राज्यपाल के आधिकारिक आवासों के नामकरण के मानकीकरण के संबंध में निर्गत निर्देशों के अनुपालन में, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम परिवर्तन किया गया है। पूर्व में ‘राज भवन‘ के नाम से ज्ञात राज्यपाल के आधिकारिक आवास को अब “जन भवन” नाम दिया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का आधिकारिक आवास तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय एवं वैधानिक प्रयोजनों के लिए ‘जन भवन‘ के नाम से अभिहित व संबोधित किया जाएगा। नाम परिवर्तन की कार्यवाहियां पूरी हो चुकी हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment