लखनऊ- विकास कार्यों में जनपद बांदा ने बनाई टॉप 10 में जगह, प्रदेश में गाजियाबाद जनपद का रहा सबसे खराब प्रदर्शन

SHARE:

विकास कार्यों की जारी रैकिंग में जनपद बाँदा ने प्रदेश में जबरदस्त उड़ान भरी है। जनपद ने टॉप 10 में जगह बनाने के साथ कामयाबी की नई इबारत लिखी है। वही गाजियाबाद जनपद का प्रदेश में सबसे खराब प्रदर्शन रहा।

गुरुवार को शासन द्वारा जनपदों में कराए गए विकास कार्यों की रैंकिंग जारी की गई। औरैया जनपद में जहां पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वही अंबेडकर नगर ने दूसरा तथा अमेठी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। चौथे नंबर पर हरदोई तथा पांचवें नंबर पर शाहजहांपुर वह छत में सातवें पर महाराजगंज खीरी रहे हैं।
हमीरपुर ने आठवां, रामपुर ने 9वां तथा जनपद बांदा ने दसवां स्थान हासिल किया है। ललितपुर,कन्नौज,सुल्तानपुर,फर्रुखाबाद पीलीभीत,प्रतापगढ़,महोबा,इटावा,कौशांबी बहराइच सोनभद्र के जिलाधिकारी का भी प्रदेश में बेहतरीन परफॉर्मेंस रहा। कानपुर देहात 23 में नंबर फिरोजाबाद,24 इटावा,25 वाराणसी,26 मैनपुरी,27 श्रावस्ती,28 संभल, 29 फतेहपुर,30 बिजनौर 31,चित्रकूट 32, मऊ 33,आजमगढ़,34 बस्ती,35 बलिया,36 नंबर पर रहे। इसके साथ ही गाजियाबाद,गौतमबुद्धनगर,बलरामपुर,मथुरा,लखनऊ,झांसी,गोरखपुर का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। यह सभी जनपद निचले पायदान पर रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment