लखनऊ-हैप्पी होली बोलने पर पड़ोसी ने चाकू मारकर की युवक की हत्या

SHARE:

होली मिलन समारोह के दौरान पड़ोसी को हैप्पी होली बोलना युवक को महंगा पड़ गया। पड़ोसी ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजनों ने थाना का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया कॉलोनी में रंजिश में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे होली मिलन समारोह के दौरान पड़ोसी को हैप्पी होली बुलाने से नाराज पेंटर कारीगर सूरज रावत (21) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नाराज परिजनों ने थाने पर पहुंच कर तीन घंटे जमकर बवाल काटा। मौके पर नाका, काकोरी और पारा समेत कई थानों की पुलिस परिजनों को समझाने बुझाने में जुटी रही। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, सूरज रावत मकान के सामने रहने वाले मोहित तिवारी से मामूली कहासुनी होने के बाद नाराज बहन शिवानी तिवारी ने सूरज के पेट में चार बार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने दुबग्गा थाने का घेराव कर नारेबाजी की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों को शांत कराया जा सका। पुलिस ने मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment