लखनऊ-नम्बर ब्लॉक करने पर प्रेमी ने थर्माकोल कटर से काटी प्रेमिका की गर्दन,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

नम्बर ब्लॉक करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की कटर से गर्दन काट दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
लखनऊ के मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा में शादी से इनकार करने पर बीएससी की छात्रा प्रियांशी रावत (19) की घर में घुसकर हत्या करने के आरोपी प्रेमी आलोक रावत ने बताया कि प्रियांशी ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था। इससे वह नाराज था। एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक शुरू में प्रियांशी और आलोक के बीच फोन पर काफी बातचीत होती थी। यह सिलसिला काफी समय तक चला था। आरोपी प्रियांशी के घर भी आने लगा था। इस बीच प्रियांशी का दाखिला शहर में हो गया। वह मोहनलालगंज से कॉलेज आने-जाने लगी थी।
छात्रा ने प्रेमी का नंबर कर दिया था ब्लॉक
नम्बर ब्लाक करने के बाद शक की वजह से आलोक पीछा भी करता था,जो प्रियांशी को नागवार गुजरा। छात्रा ने समझाया भी, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती गईं। इससे नाराज होकर प्रियांशी ने आलोक का नंबर ब्लॉक कर दिया।
इसके बाद वह अलग-अलग नंबरों से उसे फोन करने लगा। पूछताछ में आलोक ने बताया कि उसे शक था कि प्रियांशी किसी और से फोन पर बात करती है। वह यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था।
प्लानिंग के बाद हत्या के इरादे से आलोक पहुंचा प्रियांशी के घर
आलोक ने करीब 200 मीटर दूर बुलेट खड़ी कर दी थी। उसे पता था कि बुलेट की आवाज सुनकर प्रियांशी दरवाजा बंद कर लेगी। आरोपी ने बताया कि उसने प्रियांशी को बहुत समझाने की कोशिश ही। उसका फोन नंबर ब्लॉक लिस्ट से हटाने के लिए कहा, लेकिन प्रियांशी नहीं मानी। इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने थर्माकोल कटर से प्रियांशी के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। एसीपी का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने थर्माकोल कटर कहां से खरीदा था? आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल थर्माकोल कटर और बाइक बरामद कर ली है।
दो साल पहले बढ़ी थी नजदीकियां
प्रियांशी की मां पूनम के मुताबिक, दो वर्ष पहले एक रिश्तेदार के तिलक में बेटी प्रियांशी (19) की मुलाकात आलोक रावत से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद आलोक ने शादी का प्रस्ताव रखा तो सभी लोग तैयार हो गए। बहन महक के मुताबिक, आलोक का घर आना जाना शुरू हो गया। लेकिन आलोक ने कई बार शराब के नशे में प्रियांशी के साथ मारपीट की। इस पर प्रियांशी ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे आलोक नाराज था और प्रियांशी पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी के चलते उसने बेटी का कत्ल कर दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई