बाँदा-मेला परिसर में फांगिग कराने के साथ डॉक्टरों की टीम भी रहेगी मुस्तैद,सिमौनी धाम मेले की डीएम,एसपी ने देखी व्यवस्थाएं

SHARE:

तीन दिवसीय सिमौनी धाम मेले व विशाल भंडारे को लेकर डीएम,एसपी ने बैठक कर मेले की व्यवस्थाएं देखी। जहां अधिकारियों ने सुरक्षा सहित डॉक्टरों की टीम को मौजूद रहने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जे रीभा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मंगलवार को आगामी 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित होने वाले मोनीबाबा मेले के आयोजन किए जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण एवं बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने मोनी धाम आश्रम से पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क चौड़ीकरण एवं पुलिया की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने सहित जमुआ- तिंदवारी सड़क का निर्माण कार्य तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने मेला स्थल में शौचालय,टूरिज्म परिसर की व्यवस्था तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम जे रीभा ने पेयजल हेतु पानी की टैंकरों की व्यवस्था किये जाने तथा झाड़ी की कटाई एवं मेला क्षेत्र/ परिसर की सफाई कराई जाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने विद्युत के नए खभो को लगाए जाने तथा स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइटों को ठीक कराये जाने तथा मेला अवधि में नियमित विद्युत आपूर्ति किए जाने तथा मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था किए जाने के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पाइप पेयजल की लाइन पाइपलाइन ठीक कराए जाने के लिए जल निगम के अधिकारियों के निर्देशित किया मेला मैदान के संली कारण का कार्य किए जाने तथा मेला के आवागमन हेतु तिंदवारी एवं बबेरू मार्ग में रोडवेज की बस के संचालन किया जाने तथा शेल्टर होम एवं रेन बसेरा बनाए जाने तथा अलाव की व्यवस्था कराए जाने एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने एवं मेरा परिसर में विशेष रोगों से बचाव हेतु फॉगिंग की व्यवस्था किए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों का निर्देश दिए। डीएम जे रीभा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मोनी बाबा मेले के दौरान में चिकित्सकों सहित मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाए।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था पीएससी होमगार्ड एनसीसी तथा 112 मोबाइल भी संचालित रहेंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने मेला में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था किए जाने तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज
सहित परियोजना परिषद डीआरडीए जिला विकास अधिकारी मोक्ष चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment