हाईवे किनारे एक युवती का शव मिलने के मामले में उसकी पहचान हो गई है। शुरुआती दौर में अज्ञात रहे शव की शिनाख्त होने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती की पहचान खेल जगत से जुड़ी होने की जानकारी सामने आई है।
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल स्थित महोली कोल्ड स्टोरेज मोड़ के पास शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक युवती का शव मिला था। राहगीरों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया था। मृतका की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष बताई गई थी। उसने हरे रंग की कुर्ती और काले रंग का पायजामा पहन रखा था। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस के मुताबिक, युवती के शरीर पर चोट के प्रत्यक्ष निशान नहीं मिले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत की वजह पता लगाने की कार्रवाई की गई थी। युवती की पहचान उन्नाव की बॉक्सिंग स्वर्ण पदक विजेता के रूप में होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने जुटाए थे साक्ष्य
शव मिलने की सूचना पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी शिवा सिंह और एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने की बात सामने आई थी। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर लगाया जायेगा।