किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने वाले निलंबित तथा 50 हजार के ईनामी दरोगा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
कानपुर में सचेंडी के एक गांव की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का फरार आरोपी 50 हजार का इनामी निलंबित दारोगा अमित मौर्या को पुलिस ने सचेंडी सोना गांव के पास से गिरफ्तार किया है। इससे पहले मुख्य आरोपी शिव बरन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एफआईआर के बाद से निलंबित दारोगा बचने के लिए इंटरनेट मीडिया पर सफाई दे रहा था। उसने हाईकोर्ट में मुकदमे को रद कराने की याचिका भी लगाई थी, लेकिन याचिका खारिज हो गई थी। आरोपी की तलाश की गई। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने दरोगा के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी थी।