बाँदा-रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वस्तुओं और यात्रियों के सामान की हुई जांच

SHARE:

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्री सामान चोरी, ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थों की जांच की गई। साथ ही यात्रियों को सुरक्षा संबंधी सावधानियों और रेलवे हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल झांसी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। संयुक्त टीम ने स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, पार्सल कार्यालय और जनसुविधा स्थलों की सघन जांच की। यात्री सामान चोरी की रोकथाम के साथ ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थों की मौजूदगी को लेकर भी चेकिंग की गई। इस दौरान सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य मिली। अभियान के दौरान यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि रेलवे परिसर या ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु दिखाई देने पर तत्काल आरपीएफ, जीआरपी या किसी रेलवे कर्मचारी को सूचना दें। इसके साथ ही यात्रियों को रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के उपयोग की जानकारी भी दी गई।
यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने यात्रियों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने और अपने सामान की सुरक्षा करने की जानकारी दी। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल रेलवे सुरक्षा कर्मियों को सूचित करने के लिए कहा गया।
चेकिंग में नहीं मिला कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी ने बताया कि संयुक्त अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु नहीं मिली। चेकिंग के दौरान किसी अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई