हमीरपुर-मायके में रह रही युवती की पति ने गला दबाकर की हत्या,हत्या करने के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पड़कर किया पुलिस के सुपुर्द

SHARE:

मायके में रह रही पत्नी की पत्नी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह भागने लगा। ग्रामीणों ने पड़कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बांक गांव निवासी रामदास ने बताया कि उसने बेटी अर्चना (28) की शादी वर्ष 2020 में जालौन जनपद के रामपुरा थानाक्षेत्र के छेवना गांव निवासी धर्मेंद्र के से की थी। करीब तीन साल पूर्व बेटा होने के बाद पति से विवाद हो गया। इसके बाद से अर्चना मायके में आकर रहने लगी। उसका पति से गुजारा भत्ते को लेकर का मुकदमा भी चल रहा है। सोमवार को जब उसका भाई रामदास, भाभी फुलझरिया तथा वह खेत गए थे। तभी उसका पति घर पहुंचा और अर्चना को अकेला पाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वह लोग घर पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। मौके से भाग रहे पति को उसने व ग्रामीणों ने पकड़ लिया। अर्चना का तीन साल का एक बेटा रेहान है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्यारोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई